Australia Canada China India Japan Korea United States
#

APP Calendar and Related Events

March 2010
S M T W T F S
28 1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30 31 1 2 3

Announcements

The Policy and Implementation Committee is pleased to announce that on 20 May 2009 it has endorsed two new projects under the Renewable Energy and Distributed Generation Task Force - RDG-09-38 and RDG-09-39.
For more information on these projects, please click here.

Upcoming Events

The 7th Renewable Energy and Distributed Generation Task Force Meeting will be held in Vancouver, Canada on 22 March 2010, in conjunction with Globe 2010.
Please click here for more information.

Past Events

The Renewable Energy and Distributed Generation Task Force held a joint meeting with representatives of the IEA - Renewable Energy Technology Deployment Implementing Agreement (IEA-RETD) in Tokyo, Japan, on November 18, 2009.
Please click here for more information.

Renewable Energy and Distributed Generation Task Force Reference Materials

Please click here to download documents and reports related to renewable energy and distributed generation.

नवीकरणीय ऊर्जा एवं वितरित उत्पादन कार्यबल

अध्यक्ष: कोरिया सह अध्यक्ष: ऑस्ट्रेलिया

कार्य योजना - एडोब पीडीएफ फॉर्मैट

प्रोजेक्ट रोस्टर

हाइड्रो (बड़े या छोटे), सौर ऊर्जा, भू-तापीय, पवन एवं ज्वार की नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों से लगभग शून्य उत्सर्जन वाली बिजली पैदा की जा सकती है। वितरित उत्पादन (भू-कचरा मीथेन आधारित उत्पादन सहित) में भी उत्सर्जन को घटाने, लागत और नेटवर्क क्षमताएं बढ़ाने की पर्याप्त संभावनाएं निहित हैं। नवीकरणीय ऊर्जा एवं वितरित उत्पादन प्रणालियों की बड़े पैमाने पर तैनाती से ऊर्जा आपूर्ति में विविधता बढ़ती है और इससे ऊर्जा सुरक्षा में सुधार और दूरवर्ती एवं ग्रिड से दूर स्थित इलाकों में ईंधन-जोखिम में भी कमी आती है। मध्यम आकार के एवं छोटे स्तर के प्रयोगों के लिए उपयुक्त ये ऊर्जा स्रोत एवं वितरित उत्पादन प्रौद्योगिकियां गरीबी उन्मूलन में भी मददगार साबित होती हैं क्योंकि इनसे ऊर्जा सेवाओं तक पहुंच सुलभ होती है, रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और वायु की गुणवत्ता और जनता की सेहत में सुधार आता है।

अनेक नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के उभार का एक मतलब यह भी है कि उन्हें अपनाए जाने में बाजार और तकनीकी अवरोध खड़े हो सकते हैं। मसलन, लागत में प्रतिस्पर्धा, प्रौद्योगिकी के विकल्पों के प्रति जागरूकता, उत्पादन में विराम एवं बिजली की किल्लत। बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ाने और मार्ग की बाधाओं को दूर करने के लिए कई साझीदार देशों में काम हो रहा है। बहरहाल, टेक्नोलॉजी डिजाइन, सिस्टम प्लानिंग एवं ग्रिड ऑपरेशंस में सुधार से वितरित यूटिलिटी एप्लिकेशंस की वित्तीय संभावनाओं को बल मिला है। इसके अतिरिक्त बायो डीजल एवं एथनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन भी भविष्य में उल्लेखनीय पर्यावरणीय दृष्टि से लाभकारी हो सकते हैं। इसी तरह लागत की दृष्टि से फायदेमंद इन विकल्पों को बड़े पैमाने पर अपनाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। कार्य दल ऐसी संभावनाशील प्रौद्योगिकियों और प्रयोगों, खासकर ग्रामीण, सुदूरवर्ती एवं शहरों से दूर स्थित प्रयोगों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे, जहां नवीकरणीय ऊर्जा और वितरित उत्पादन के प्रयोग लागत के लिहाज से फायदेमंद हों।

उद्देश्य

  • साझीदार देशों में नवीकरणीय ऊर्जा एवं वितरित उत्पादन प्रौद्योगिकियों के प्रदर्शन और तैनाती को बढ़ावा देना।
  • नवीकरणीय ऊर्जा एवं वितरित उत्पादन प्रौद्योगिकियों, प्रणालियों एवं व्यवहारों की तैनाती के लिए देश विशेष की विकास जरूरतों और अवसरों की पहचान करना, साथ ही ग्रामीण, पर्यावरणीय जरूरतों को उपलब्ध करवाना ताकि सुदूर एवं शहरों के आसपास के इलाकों में स्थित प्रयोगों को आगे बढ़ाया जाए।
  • वितरित ऊर्जा प्रणालियों के वित्तीय और इंजीनियरी लाभों को गिनाना, जिससे साझीदारी के आर्थिक विकास और जलवायु लक्ष्यों तक पहुंचा जा सकता है।
  • अनुसंधान, विकास और नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के कार्यान्वयन पर साझीदार देशों के बीच सहयोग भाव को और बढ़ाना। इसमें नवीकरणीय स्रोतों की पहचान, पवन की भविष्यवाणी और ऊर्जा भंडारण की प्रौद्योगिकियां जैसे मददगार उपाय भी शामिल हैं।
  • ग्रामीण एवं शहर के आसपास के इलाकों के विकास और गरीबी उन्मूलन में मदद के लिए नवीकरणीय एवं वितरित उत्पादन प्रौद्योगिकियों की तैनाती के लिए सहकारी परियोजनाओं को समर्थन देना।
  • ऐसी संभावनाशील परियोजनाओं की पहचान करना, जिससे साझीदारों को जरूरत के मुताबिक नवीकरणीय ऊर्जा एवं वितरित उत्पादन की व्यावहारिकता का आकलन करने में मदद मिले।