Please click here to download documents and reports related to Cement Task Force.


कार्य योजना- एडोब पीडीएफ फॉर्मेट
एशिया-प्रशांत के साझीदार देशों के खाते में दुनिया के कुल सीमेंट उत्पादन का 61 प्रतिशत आता है। सीमेंट कार्य बल साझीदार देशों में बेहतरीन उपलब्ध टेक्नोलॉजी और पर्यावरणीय प्रबंधन व्यवस्थाओं को अपनाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। ऐसा नई टेक्नोलॉजी से पुरानी टेक्नोलॉजी को बदल कर (मुख्यतया तरल भट्टा प्रक्रिया) किया जा सकता है, जिससे शुष्क प्रसंस्करण टेक्नोलॉजी, ऊर्जा सक्षम टेक्नोलॉजी, प्रक्रिया में सुधार, वेस्ट हीट रिकवरी से बिजली उत्पादन और निम्न स्तर के प्राइमरी ईंधनों और औद्योगिक कचरे की को-प्रोसेसिंग बढ़ाकर किया जा सकता है। कार्य बल ग्रीन हाउस गैस और अन्य उत्सर्जन स्तरों को कम करने के अवसरों के बारे में विशेशज्ञों की राय जुटाने में मदद करेगा। ऐसा वह मौजूदा और नई उभरती प्रौद्योगिकियों को अपना कर और अन्य प्रमुख अवसरों की पहचान करके कर सकते हैं।